Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के श्री राम चौक में कार-बाइक सवारों के बीच हंगामा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के श्री राम चौक में कार-बाइक सवारों के बीच हंगामा: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Jalandhar Shri Ram Chowk में दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही जांच

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर के व्यस्त श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में देर रात कार चालक और बाइक सवार युवकों के बीच हुए विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब कार चालक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
  • बाइक सवार पक्ष की ओर से राघव ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ बाइक पर फगवाड़ा गेट की ओर जा रहा था। श्री राम चौक के पास उनकी बाइक कार के बेहद करीब से गुजरी और टक्कर होने से बाल-बाल बच गई। आरोप है कि इसी बात पर कार चालक भड़क गया, गाली-गलौज करने लगा और लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी।
  • वहीं कार चालक परमिंदर सिंह का कहना है कि वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया और उसे लूटने की कोशिश की। खुद को असुरक्षित महसूस होने पर उसने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। भीड़ इकट्ठा होने के बाद वह वापस कार में बैठ गया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
  • घटना की सूचना मिलने पर थाना नंबर 4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

a11b11b2-eafb-4559-9f98-2090a78785f3 7faa22a3-f428-4f0f-85be-6015310378e6 955a6095-dd90-4be0-931c-e6ebc17cf465 bfc486e6-26aa-4d2a-bddb-0bec3b943599 edcd35a6-774a-44ba-9149-d2b36cdd904d

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल