Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के अली मोहल्ला स्थित तेल वाली गली में भीषण आग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के अली मोहल्ला स्थित तेल वाली गली में भीषण आग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Jalandhar Fire: सुबह करीब 11 बजे ज्योत जलाने के बाद पर्दे में लगी आग ने लिया विकराल रूप, पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के अली मोहल्ला स्थित तेल वाली गली में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक दोमंजिला मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर की महिला ने सुबह ज्योत जलाई थी। इसी दौरान आग पास लगे पर्दे में लग गई और देखते ही देखते पूरे निचले हिस्से में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्राउंड फ्लोर पर बने दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि मकान की ऊपरी मंजिल को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचा।
  • परिजनों के मुताबिक, आग में घर में रखे करीब 2.5 से 3 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, फर्नीचर, एसी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, गनीमत रही की जानी नुकसान नहीं हुआ। 
  • घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया। वहीं पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ज्योत जलाने के बाद पर्दे में आग लगने से फैली।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल