Jalandhar Youth Suicide Case: शिव नगर निवासी युवक की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, अंतिम संस्कार करने से किया इनकार।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के शिव नगर इलाके में रहने वाले युवक नीतीश ने कथित मारपीट और प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
- परिजनों के अनुसार, नीतीश बेहद शांत और सीधा-सादा स्वभाव का युवक था। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी टी-शर्ट तक फाड़ दी। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।
- मृतक के भाई (मौसी के बेटे) ने आरोप लगाया कि इलाके में कुछ लोग अवैध गतिविधियों, विशेषकर नशे के कारोबार से जुड़े हैं और उन्हीं लोगों ने नीतीश को प्रताड़ित किया था।
- घटना के बाद परिवार ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं करती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
- उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











