Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तेज रफ्तार स्पलेंडर बनी हादसे की वजह: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

तेज रफ्तार स्पलेंडर बनी हादसे की वजह: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

Jalandhar Road Accident: सोढल फाटक के पास हादसे में महिला घायल, पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर फरार युवकों की तलाश शुरू की।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जलधार। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के सोढल फाटक के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार स्पलेंडर मोटरसाइकिल ने एक्टिवा सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
  • लोगों के मुताबिक, बाइक पर सवार युवक बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। बताया जा रहा है कि अधिक रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे एक्टिवा सवार महिला से टकरा गई।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे से पहले ऐसा लग रहा था जैसे युवक किसी से बचकर भाग रहे हों। लोगों के अनुसार, उनके पीछे कुछ लोग लगे हुए थे, जिसके चलते वे तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  • हादसे के बाद लोगों ने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त स्पलेंडर बाइक पर आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे बाइक सवारों की पहचान करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि बिना नंबर प्लेट वाली बाइक किसी संदिग्ध गतिविधि में इस्तेमाल की जा रही हो सकती है या फिर चोरी की भी हो सकती है।
  • यह मामला थाना डिवीजन नंबर-8 के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं, इलाके के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल