Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में परिवार पर सरेआम हमला, महिला की एक्टिवा को कार से मारी टक्कर 📢

जालंधर में परिवार पर सरेआम हमला, महिला की एक्टिवा को कार से मारी टक्कर 📢

Jalandhar Attack Case: थिंद एन्क्लेव में रंजिश और पैसों के विवाद को लेकर हमला, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के थिंद एन्क्लेव इलाके में रविवार रात एक परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रंजिश और पैसों के विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पहले महिला की एक्टिवा को अपनी कार से टक्कर मारी और उसके बाद साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर हमला और तोड़फोड़ की। इस घटना में एक बच्चे समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
    पीड़ित महिला किरण ने बताया कि विवाद पिछले करीब दो महीनों से चल रहा है। उनका आरोप है कि आरोपी पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है और लगातार पैसों की मांग कर रहा था। महिला के अनुसार, कपड़े धोने की मशीन के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे रंजिश में बदल गया।
    किरण ने आरोप लगाया कि जब वह एक्टिवा पर जा रही थीं, तब आरोपी ने तेज रफ्तार कार से उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और कथित तौर पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों और एक बच्चे को भी चोटें आईं।
    पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि घटना के समय मोहल्ले के कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। उन्होंने आरोपी पर महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार करने और अपने प्रभाव का रौब दिखाने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि मीडिया कर्मियों के सामने भी आरोपी ने किसी से न डरने की बात कही।
    पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर इलाके में लोगों को परेशान करता है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल