Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार 📢

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार बुजुर्ग, मौके पर मौत; चालक गिरफ्तार 📢

Jalandhar Road Accident में बीआर अंबेडकर चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को दबोचा

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के बीआर अंबेडकर चौक पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग ट्रक के नीचे आ गए और उनका सिर टायर के नीचे आने से उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान रतन सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रतन सिंह साइकिल पर सवार होकर बीआर अंबेडकर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
  • हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। बाद में चालक को थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
  • मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हीरा लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल