Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के अली मोहल्ला पुली के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर घायल 📢

जालंधर के अली मोहल्ला पुली के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर घायल 📢

जालंधर के अली मोहल्ला पुली के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के अली मोहल्ला पुली के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक को भी हाथ और आंख पर चोटें आईं।
  • जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद एक युवक को ज्यादा चोट लगने और भीषण गर्मी के कारण कुछ समय के लिए बेहोशी आ गई। लोगों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
  • जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल दूसरा युवक एनआईटी में काम करता है। वह दुर्घटना के बाद मौके से फरार नहीं हुआ और पुलिस के आने तक वहीं मौजूद रहा।
  • मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे अली मोहल्ला पुली के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल