ISI और विदेश में बैठे BKI ऑपरेटिव्स के इशारों पर काम कर रहे थे आरोपी, पंजाब का माहौल खराब करने की थी साजिश।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
अमृतसर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-अमृतसर: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्टल बरामद किए हैं।
- जानकारी के अनुसार, आरोपी एक विदेश में बैठे तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसे ISI और विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को यह खेप पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की नीयत से दी गई थी।
- इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। इस नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा सके।
- पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह सीमा पार से संचालित आतंकवादी और आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने तथा राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











