निजातम नगर स्थित वाईए ट्रेडर्स में तड़के हुआ हादसा, दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के निजातम नगर स्थित वाईए ट्रेडर्स फैक्ट्री में बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री के अंदर सो रहा मजदूर समय रहते बाहर निकल आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
- मजदूर हरमीत सिंह के अनुसार, वह रोज की तरह फैक्ट्री में सो रहा था। तड़के करीब 3 से 3:30 बजे के बीच उसे बाहर से धुआं और आग का आभास हुआ। बाहर निकलकर देखा तो पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिरी हुई थी। उसने तुरंत अपनी जान बचाते हुए बाहर निकलकर फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
- फैक्ट्री मालिक राहुल ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। आग में फैक्ट्री का लगभग पूरा सामान जल गया है। नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है।
- फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 3:10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











