Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नकोदर में दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, एक बस सड़क किनारे पलटी; बड़ा हादसा टला 📢

नकोदर में दो स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, एक बस सड़क किनारे पलटी; बड़ा हादसा टला 📢

Nakodar School Bus Accident: हादसे के समय दोनों बसें बच्चों को लेने जा रही थीं, कोई छात्र सवार नहीं था; ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

नकोदर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के नकोदर क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो स्कूल बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दोनों बसों में कोई भी स्कूली बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
  • जानकारी के अनुसार, दोनों बसें अपने-अपने रूट पर बच्चों को लेने के लिए निकली थीं। टक्कर के बाद कैंब्रिज स्कूल की बस सड़क किनारे पलट गई और उसे काफी नुकसान पहुंचा।
  • हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
  • घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर नकोदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल