जालंधर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरनेक सिंह उर्फ गोल्डी (पीएसओ) ने अपने जीवन और संगीत के सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बॉलीवुड सिंगर मन्नत भारद्वाज के साथ बतौर बाउंसर की थी।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरनेक सिंह उर्फ गोल्डी (पीएसओ) ने अपने जीवन और संगीत के सफर को साझा किया। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बॉलीवुड सिंगर मन्नत भारद्वाज के साथ बतौर बाउंसर की थी।
- हरनेक सिंह ने कहा कि इसके बाद उन्हें गीत लेखन की प्रेरणा मिली और उन्होंने अपना पहला गाना ‘मरजानिए’ लिखा। इस गाने को श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला, जिससे उनका हौसला और बढ़ा।
- उन्होंने बताया कि अब उनका दूसरा गाना शिवास जल्द ही नमयोह स्टूडियो के बैनर तले रिलीज होने जा रहा है। गोल्डी ने उम्मीद जताई कि जिस तरह उनके पहले गाने को लाखों लोगों का प्यार मिला, उसी तरह उनके नए गीत ‘शिवांश’ को भी दर्शकों और श्रोताओं का भरपूर समर्थन मिलेगा।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











