Jalandhar Murder News: आदमपुर के गांव डरौली कलां में दोस्त के घर पहुंचे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पिस्टल समेत दबोचा।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के आदमपुर क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव ढामुड़ा निवासी दविंदर उर्फ बाजा (28) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू से मिलने उसके घर गया था, जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं।
- जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार तीन युवक मनप्रीत के घर पहुंचे। घर में घुसते ही दविंदर से उनकी कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने पिस्टल निकालकर 7 से 8 राउंड फायरिंग कर दी। दविंदर को चार गोलियां लगीं, जिनमें सिर, पेट और टांग में चोटें शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दविंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, एसपी और डीएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
- जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस दोस्त के घर दविंदर मिलने आया था, वही हत्या की साजिश में शामिल था। पुलिस ने मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हुई है।
- एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक दविंदर उर्फ बाजा पहले धारा 307 के एक मामले में जेल जा चुका था और हाल ही में बाहर आया था। उसके परिवार में केवल उसकी मां हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











