Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में दिनदहाड़े छात्र का कथित अपहरण, बाइक पर उठाकर ले गए; बेरहमी से की मारपीट 📢

जालंधर में दिनदहाड़े छात्र का कथित अपहरण, बाइक पर उठाकर ले गए; बेरहमी से की मारपीट 📢

Jalandhar Student Kidnapping Case में परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के गोपाल नगर इलाके में दिनदहाड़े एक छात्र के कथित अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ युवक उनके बेटे को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने परिवार की कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।
  • घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
  • पीड़ित की मां ने बताया कि उनका छोटा बेटा हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी कर एक बाग में काम करता है। उनके अनुसार, कुछ युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी उन्हें तब मिली, जब उनका बड़ा बेटा घर पहुंचा और पूरी वारदात बताई।
  • परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में उनकी कार में भी तोड़फोड़ की और छात्र के साथ मारपीट की। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें किसी पुरानी रंजिश की जानकारी नहीं है।
  • पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल