Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पुलिस कस्टडी से भागा स्नैचर, हुआ ये हाल देखिये सिर्फ पीटीएन पर 📢

पुलिस कस्टडी से भागा स्नैचर, हुआ ये हाल देखिये सिर्फ पीटीएन पर 📢

 Jalandhar Kishanpura Snatching Case के आरोपी को कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद भागने की कोशिश पड़ी भारी, सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नंबर 8 में स्नैचिंग के आरोपी को रिमांड में लेकर थाने में ले जाते समय आरोपी के साथ घटना हो गई। जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने किशनपुरा में बुजुर्ग महिला के साथ हुई स्नेचिंग की घटना में शामिल आरोपी सूरज वासी तरनतारन को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गए थे। जब वह वापसी आ रहे थे, तो सूरज ने मौका देखकर भागने की कोशिश की जिस दौरान वह घायल हो गया। सूरज को उपचार के लिए पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

*एसीपी ने दी मामले की जानकारी* 

  • मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अशोक मीणा ने बताया कि आरोपी सूरज को स्नेचिंग के केस में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी से वापसी के दौरान सूरज ने भागने की कोशिश की जिस दौरान वह घायल हो गया। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है। आरोपी सूरज का कोर्ट से 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल