Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ATM से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, साथी फरार 📢

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ATM से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, साथी फरार 📢

ATM Fraud के लिए गोंद, टेप और अन्य सामान का इस्तेमाल करता था आरोपी; पुलिस ने बरामद किया सामान और शुरू की जांच।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर,5 जुलाई 2026। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना बस्ती बावा खेल ने ATM से धोखाधड़ी कर लोगों के पैसे निकालने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ATM फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।
  • पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राकेश यादव (PPS), एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया (PPS) तथा थाना प्रभारी एसआई जय इंदर सिंह की निगरानी में की गई।
  • पुलिस टीम 2 जुलाई को वरियाणा मोड़ से लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बस्ती पीरदाद रोड स्थित HDFC बैंक के ATM के बाहर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमरीक सिंह उर्फ विक्की, निवासी ईस्ट इंक्लेव, कोट सादिक, जालंधर बताया।
  • तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास, चाकू, मोबाइल फोन, एक ATM कार्ड, पर्स, चार फेवीक्विक (गोंद) और एक टेप बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों के ATM कार्ड में छेड़छाड़ कर धोखे से उनके खातों से पैसे निकालता था।
  • आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी संदीप उर्फ पिंका, निवासी गांव वरियाणा, जालंधर का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
  • पुलिस ने इस मामले में थाना बस्ती बावा खेल में एफआईआर नंबर 166/2026 के तहत धारा 303(2) और 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल