Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में घर के बाहर से एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में घर के बाहर से एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

जालंधर एक्टिवा चोरी मामले में पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-शहर के मॉडल हाउस इलाके में घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
  • पीड़ित हरजीत सिंह, जो पेशे से दुकानदार हैं, ने बताया कि उनके बच्चे किसी काम से घर आए थे और एक्टिवा को घर के बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद जब परिवार के सदस्य बाहर निकले तो एक्टिवा मौके से गायब थी।
  • इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक एक्टिवा ले जाता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
  • पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल