Mawan Dhiyan Yojana Scam: साइबर ठग फर्जी लिंक के जरिए लोगों को बना रहे निशाना, बैंक डिटेल साझा करने से बचने की सलाह।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-इन दिनों सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर ‘मावां-धियां योजना’ के नाम से एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार 24 घंटे के भीतर लाभार्थियों के खाते में पैसे भेज रही है और इसके लिए एक लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह फिशिंग (Phishing) फ्रॉड हो सकता है। ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपकी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, आधार या अन्य निजी डेटा साइबर ठगों के हाथ लग सकता है। कई मामलों में मोबाइल भी हैक होने का खतरा रहता है।
- लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित सरकारी विभाग से ही प्राप्त करें। यदि आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो उसे आगे फॉरवर्ड करने के बजाय तुरंत डिलीट करें और दूसरों को भी सतर्क करें।
क्या करें?
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- OTP, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- सरकारी योजना की जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल से ही जांचें।
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज करें।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











