Jalandhar Drunk ASI Suspended मामले में पुलिस कमिश्नर ने आरोपी ट्रैफिक ASI जतिंदर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया, विभागीय जांच भी शुरू।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर में ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई पर अत्यधिक शराब के नशे में लापरवाही से कार चलाने और कई वाहनों को टक्कर मारने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई जतिंदर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
- जानकारी के अनुसार, घटना वर्कशॉप चौक के पास हुई, जहां वर्दी में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी कार चला रहा था। आरोप है कि उसने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की, जिनमें भाजपा नेत्री एवं मानव अधिकार परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत की कार भी शामिल थी।
- बताया जा रहा है कि आरती राजपूत ने आरोपी का पीछा किया और उसे मकसूदा थाना क्षेत्र के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर हंगामा करता दिखाई दिया और नशे की हालत में ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना का वीडियो मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
- वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपी ट्रैफिक एएसआई जतिंदर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
- पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासन, पेशेवर आचरण और जवाबदेही से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई पुलिसकर्मी नियमों या कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











