Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बठिंडा में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; Glock समेत 2 हथियार बरामद 📢

बठिंडा में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; Glock समेत 2 हथियार बरामद 📢

Bathinda AGTF Encounter के दौरान सरहिंद कैनाल लिंक रोड पर फायरिंग के बाद AGTF ने 4 आरोपियों को दबोचा, Glock 9MM और .30 बोर पिस्टल बरामद।

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

बठिंडा। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बठिंडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरहिंद कैनाल लिंक रोड के पास संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक Glock 9MM पिस्टल, एक .30 बोर पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए हैं।
  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और थाना भगता भाईका (बठिंडा) में दर्ज एक हालिया आपराधिक मामले में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल भी हुआ।
  • पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं।
  • इस संबंध में थाना कैंट, बठिंडा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, अन्य साथियों की पहचान और पूरे आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच कर रही है।
  • पंजाब पुलिस ने कहा कि वह संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी और राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल