गिरफ्तार आरोपी के साथ जालंधर की रेलवे पुलिस
✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर की रेलवे पुलिस टीम ने रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बन लोगों पर धौंस जमाने एवं उन्हें ठगने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति फर्जी इंस्पेक्टर बन ट्रेन में घुस जाता एवं चेकिंग के बहाने लोगों पर धौंस जमाता। जब चेकिंग टीम ने इंस्पेक्टर से सवाल जवाब किए, तब वह उनसे भी बदतमीजी करने लगा। तब चेकिंग करने वाली टीम ने उसकी आईडी चेक करी तो उससे कोई भी दस्तावेज़ बरामद नहीं हुआ तब चेकिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर होने की बात कबूली।
*करीब 6 महीने से फ्री में सफर और वीआईपी ट्रीटमेंट ले रहा था आरोपी*
- गिरफ्तार आरोपी करीब 6 महीने से ट्रेन में फ्री सफर कर रहा था और साथ में वीआईपी ट्रीटमेंट भी लेता था। अब आरोपी से कोई सवाल जवाब करता तो वह सीधा धौंस जमाना शुरू कर देता।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











