Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कुछ दिन पहले लापता हुए युवक कि मिली कूड़े के डंप में लाश: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

कुछ दिन पहले लापता हुए युवक कि मिली कूड़े के डंप में लाश: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर कैंट में कुछ दिनों पहले लापता हुए युवक की कूड़े के डंप में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों द्वारा 23 जून को पुलिस थाने में गुरप्रीत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिजनों के बयानों पर जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो पुलिस को कूड़े के डंप में से युवक की लाश बरामद हुई जिसकी सूचना पुलिस ने तुरंत उच्च अधिकारी और युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह नोनी के रूप में हुई है जो कि डीजे का काम करता था। 

 *दोस्त ने की थी हत्या, मामूली झगड़े को लेकर उठाया कदम* 

  • हत्या की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे आरोपी का भी पता चल पाया। सीसीटीवी में पाया गया कि गुरप्रीत डंप की ओर जा रहा था जिससे वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है जो की गुरप्रीत का। पूछताछ के दौरान रवि ने अपने दोस्त की हत्या करने की बात कबूली। आरोपी रवि ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह गुरप्रीत रात को बैठकर शराब पी रहे थे और उनके बीच कहासुनी हुई जिसने झगड़े का रूप ले लिया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में उसने गुरप्रीत की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रवि ने शव को डंप में फेंककर उसकी बाइक को नहर में फेंक दिया था। गुरप्रीत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।

 *एसीपी कैंट ने दी मामले की जानकारी*, *कहां हत्या में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा*

  • मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कैंट कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने कहा कि आरोपी रवि से पूछताछ जारी है। उनका कहना था कि मामले में शामिल ओर भी आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल