Jalandhar UAPA Arrest: स्पेशल सेल और थाना रामामंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सरकारी इमारतों व संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स तक भेजने का आरोप।
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (पुत्र हरदेव सिंह), भगत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स शहजाद पट्टी और समाज गुर्जर के संपर्क में थे।
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में जाकर संवेदनशील सरकारी और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे। इसके बाद वे उन स्थानों की तस्वीरें, नक्शे और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजते थे।
- जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों और चैट रिकॉर्ड से अहम सबूत मिले हैं। इनसे संकेत मिला है कि जासूसी गतिविधियों के बदले उन्हें विदेशों से फंडिंग भी प्राप्त हो रही थी।
- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
- पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं तथा आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












