Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पत्रकारों से रूबरू हुए नितिन कोहली, जालंधर के विकास पर रखा विजन 📢

पत्रकारों से रूबरू हुए नितिन कोहली, जालंधर के विकास पर रखा विजन 📢

AAP के जालंधर केंद्रीय हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब प्रेस क्लब के दौरे दौरान विकास कार्यों, जनहित मुद्दों और पत्रकार समुदाय से जुड़े विषयों पर की चर्चा

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 22 जून। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-आम आदमी पार्टी के जालंधर केंद्रीय हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने रविवार को पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर शहर के विकास, प्रेस क्लब की गतिविधियों और विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की।
  • पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैणी समेत क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने नितिन कोहली का स्वागत किया। बैठक के दौरान शहर में चल रहे विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जन समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
  • नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर में खेल, सड़क, सफाई और अन्य विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में इन परियोजनाओं का लाभ शहरवासियों को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में बेहतर प्रशासन और विकास को प्राथमिकता दे रही है।
  • मुलाकात के दौरान पत्रकार बिरादरी से जुड़े मुद्दों और प्रेस क्लब की आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में पंजाब प्रेस क्लब की ओर से नितिन कोहली को सम्मानित किया गया।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल