विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर फायरिंग और लूटपाट को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के 4 सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा निर्देशों के तहत एवं डीसीबी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी, एसीपी डिटेक्टिव अमर बीर सिंह की निगरानी हेतु इंचार्ज सीआईए इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की अगुवाई हेतु सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए संगठित गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी द्वारा नाकाबंदी के दौरान मारुति बरीजा़ गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवकों से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से बरामद पिस्टल, कारतूस एवं वारदात में इस्तेमाल करने वाली गाड़ी को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान नितिन छाबड़ा उफ़ लव, नवल भारद्वाज उर्फ बिल्ला, मुकुल गौरी एवं प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
*विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर देते थे वारदात को अंजाम*
- जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नितिन विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल बाल और एकम यूके के संपर्क में था। वह उनके इशारे पर फायरिंग और लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देता था और दहशत का माहौल पैदा करता था।
सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपियों से बरामद पिस्टल और जिंदा कारतूस एवं पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
- नितिन उर्फ लव डोनी और एकम से संपर्क कर दूसरों को हिदायत देता था। दूसरी और पता चला है कि आरोपी नवल भारद्वाज भी फायरिंग की कई वारदातों में शामिल था। आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं जो कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पार्टी का कहना था कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












