बस्ती यादव इलाके की वारदात, रोजी-रोटी का साधन ले उड़ा चोर; थाना-5 पुलिस से कार्रवाई की मांग
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जालंधर के बस्ती यादव इलाके के बड़े बाजार से सामने आया है, जहां घर के बाहर खड़ा एक ऑटो चोर लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
- पीड़ित सन्नी ने बताया कि उसने देर रात अपना ऑटो (PB 08 DS 6302) घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब वह बाहर आया तो ऑटो गायब था। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की घटना सामने आई।
- फुटेज में देखा जा सकता है कि टोपी पहने एक युवक पहले गली में पैदल घूमता नजर आता है। कुछ देर बाद वह ऑटो के पास पहुंचता है और बड़ी आसानी से उसे वहां से निकालकर फरार हो जाता है। सीसीटीवी में आरोपी का चेहरा भी काफी हद तक साफ दिखाई दे रहा है।
- पीड़ित सन्नी ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। ऑटो चोरी होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने थाना-5 पुलिस को शिकायत देकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और ऑटो बरामद करने की मांग की है।
- उधर, लोगों ने आरोप लगाया कि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका आरोप है कि देर रात नशेड़ी और असामाजिक तत्व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











