रेहड़ी को टक्कर मारने के आरोप, फोन छीनने और हाथापाई को लेकर दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप
✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर। पीटीएन न्यूज
- 📰:-जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक के नजदीक उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक पुलिस कर्मी और रेहड़ी चालक के बीच टक्कर को लेकर विवाद हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
- मिली जानकारी के अनुसार पुरानी कचहरी के बाहर एक पुलिस कर्मी की गाड़ी और रेहड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो भी बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- रेहड़ी चालक और उसके साथ मौजूद सिख नौजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी ने उनकी रेहड़ी में गाड़ी मार दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उनका कहना है कि रेहड़ी पर रखा गर्म तेल उनके ऊपर गिरने से बाल-बाल बचा। आरोप यह भी लगाया गया कि विरोध करने पर पुलिस कर्मी ने हाथापाई की।
- वहीं एक महिला ने दावा किया कि घटना के दौरान गर्म तेल उसकी बाजू पर गिर गया, जिससे उसे चोट लगी। उनका आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस कर्मी मौके से जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया।
- दूसरी ओर पुलिस कर्मी का कहना है कि सड़क पर खड़ी एक एक्टिवा के साथ उसकी गाड़ी की हल्की टक्कर हुई थी। इसके बाद रेहड़ी चालक ने उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। पुलिस कर्मी ने दावा किया कि हादसे में किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और वह केवल अपना फोन वापस मांग रहा था।
- रेहड़ी चालक का कहना है कि जब तक उसके नुकसान की भरपाई नहीं की जाती, तब तक फोन वापस नहीं किया जाएगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी एक्टिवा को घसीटते हुए ले गया और बाद में उसकी रेहड़ी में टक्कर मार दी।
- घटना की सूचना मिलते ही थाना-4 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











