Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » लुधियाना में देर रात हथियारबंद युवकों का हमला: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

लुधियाना में देर रात हथियारबंद युवकों का हमला: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के डॉ. अंबेडकर नगर की घटना, 10-12 युवकों पर तोड़फोड़ और दहशत फैलाने के आरोप

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

लुधियाना। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-लुधियाना के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. अंबेडकर नगर में देर रात 10-12 हथियारबंद युवकों द्वारा एक घर पर हमला करने और बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
  • पीड़ित राजू ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे कुछ युवक अचानक उनके घर के बाहर पहुंचे और बिना किसी कारण हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े तीन मोटरसाइकिलों और एक एक्टिवा स्कूटर को निशाना बनाते हुए उनकी जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
  • घटना के दौरान गली में शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और दहशत का माहौल है।
  • पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमले में शामिल युवक इलाके में नशा बेचने के कारोबार से जुड़े हुए हैं। परिवार का कहना है कि ये युवक पिछले दो दिनों से गली में लगातार हुड़दंग मचा रहे थे और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे।
  • मामले की सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

📢भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अध्यक्ष द्वारा जालंधर में निकाली गई रैली; सीनियर लीडर और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत: बैंड बाजे और ढोल ताशे के साथ धूमधाम से निकली रैली, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर📰 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल