Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में 25 राउंड फायरिंग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह 6 बजे वारदात, घायल राहुल अस्पताल में भर्ती; एसीपी ने परिवार को जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर इलाके में बुधवार सुबह सरेआम फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। कार में सवार होकर आए बदमाशों ने राहुल नामक युवक को निशाना बनाते हुए करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
  • जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे कुछ युवक कार में सवार होकर इलाके में पहुंचे और राहुल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

*पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह*

  • जानकारी के मुताबिक राहुल की अमरजीत सिंह नामक युवक के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि अमरजीत सिंह अपने साथियों के साथ निहंग बाणे में मौके पर पहुंचा और राहुल पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

 *पुलिस जांच में जुटी*

  • घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

*एसीपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल*

  • घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल राहुल का हालचाल जाना। उन्होंने राहुल की माता से भी मुलाकात की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। एसीपी ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

📢भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रपति अध्यक्ष द्वारा जालंधर में निकाली गई रैली; सीनियर लीडर और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत: बैंड बाजे और ढोल ताशे के साथ धूमधाम से निकली रैली, विशेष रिपोर्ट सिर्फ पीटीएन पर📰 

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल