Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मुलाकात बनी खूनी वारदात: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

मुलाकात बनी खूनी वारदात: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

चीखें सुनकर दौड़े दोस्त, सीढ़ियों पर लहूलुहान मिला युवक; यमुनानगर की रहने वाली युवती गिरफ्तार

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

लुधियाना। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-पंजाब के लुधियाना में एक प्रेम संबंध उस समय खूनी वारदात में बदल गया, जब पीजी में मिलने पहुंचे एक युवक पर उसकी गर्लफ्रेंड ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
  • जानकारी के अनुसार, गांव हीरां निवासी मनप्रीत सिंह 12 जून की रात करीब 11:30 बजे अपनी गर्लफ्रेंड खुशी से मिलने के लिए एक पीजी में पहुंचा था। उस समय उसके दोस्त लवप्रीत सिंह और सुखवीर सिंह पीजी के बाहर खड़े थे।

 *चीखों ने खोल दी वारदात की पोल* 

  • कुछ समय बाद पीजी के अंदर से मनप्रीत की जोर-जोर से चीखें सुनाई दीं। आवाज सुनकर उसके दोस्त तुरंत अंदर पहुंचे। वहां पहली मंजिल की सीढ़ियों के पास मनप्रीत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थी।
  • दोस्तों ने बिना देर किए घायल मनप्रीत को एक निजी अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि युवक की कमर के पास चाकू लगा है और उसका इलाज जारी है।

 *तीन महीने पहले हुई थी दोस्ती*

  • प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनप्रीत और खुशी की दोस्ती करीब तीन महीने पहले हुई थी। खुशी हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

 *भाई ने लगाए गंभीर आरोप*

  • घायल युवक के भाई गोपी ने बताया कि मनप्रीत अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार युवती लगातार अपने बयान बदल रही है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 *मलेशिया से लौटकर चला रहा था सैलून*

  • परिवार के मुताबिक मनप्रीत सिंह गांव हीरां में सैलून का काम करता है और करीब पांच महीने पहले ही मलेशिया से वापस लौटा था। घटना के बाद परिवार सदमे में है।

*युवती गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी*

  • थाना साहनेवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवती खुशी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही हमले की असली वजह सामने आ पाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल