Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के न्यू दशमेश नगर में चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर के न्यू दशमेश नगर में चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पुरानी रंजिश में चली गोलियां, 9 हमलावरों पर हमला करने का आरोप; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज

  • 📰:-जालंधर के न्यू दशमेश नगर इलाके में शनिवार रात गए गुंडागर्दी का नाच हुआ। कुछ लोगों ने इलाका में खड़े दो युवकों पर हमला कर दिया और गोलियां चला दीं, जिसमेंएक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से गोली का एक खोल भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिलों पर सवार करीब नौ युवक इलाके में पहुंचे और वहां खड़े दो युवकों पर हमला कर दिया। इसी दौरान गोलियां चलीं, जिनमें सिमरत नामक युवक की मौत हो गई, जबकि सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सौरव के पेट में गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सिमरत के गले में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वारदात से एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कई युवक तेजधार हथियारों और पिस्तौल के साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस ने घायल युवक के बयानों के आधार पर कुछ युवकों को राउंडअप भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल