Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में दिनदहाड़े BMS फैशन शोरूम पर फायरिंग, 50 लाख की फिरौती मांगने के बाद चली गोलियां 📢

जालंधर में दिनदहाड़े BMS फैशन शोरूम पर फायरिंग, 50 लाख की फिरौती मांगने के बाद चली गोलियां 📢

फायरिंग के बाद मालिक को आया कॉल— “देख लिया हमारा ट्रायल”, सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार आरोपी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर: शहर के व्यस्त किशनपुरा चौक स्थित BMS फैशन शोरूम पर शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। दो बाइक सवार युवकों ने शोरूम को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पूरी वारदात शोरूम के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
  • जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 3:21 बजे हुई। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर आते हैं और चलते-चलते शोरूम की ओर फायरिंग कर होशियारपुर रोड की तरफ फरार हो जाते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किशनपुरा की तरफ से आए थे।

एक दिन पहले मांगी गई थी 50 लाख की फिरौती

  • शोरूम मालिक रोहित वर्मा और लक्ष्य वर्मा के पिता सुभाष वर्मा ने बताया कि गुरुवार को उनके बेटे रोहित को एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
  • परिवार ने इस संबंध में थाना रामा मंडी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत भी दी थी। बावजूद इसके अगले ही दिन फायरिंग की घटना हो गई।

फायरिंग के बाद फिर आया कॉल

  • सुभाष वर्मा के अनुसार गोलीबारी के तुरंत बाद आरोपियों ने दोबारा फोन कर कहा—

“देख लिया हमारा ट्रायल, जितने मर्जी पुलिस वाले और डीएसपी बुलाकर बैठा लो, हमें 50 लाख रुपए दो, नहीं तो फिर हमला करेंगे।”

मौके से बरामद हुआ खोल

  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एडीसीपी ने बताया कि घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

पूर्व विधायक केडी भंडारी भी पहुंचे

  • घटना की जानकारी मिलने के बाद जालंधर नॉर्थ के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता केडी भंडारी भी मौके पर पहुंचे और शोरूम मालिकों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।

शहर का चर्चित शोरूम

  • किशनपुरा चौक स्थित BMS फैशन स्टोर शहर के चर्चित फैशन शोरूमों में गिना जाता है। यहां पंजाबी गायक प्रीत हरपाल समेत कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सेलिब्रिटी शॉपिंग कर चुके हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल