ईस्टवुड विलेज के पास नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, डिवाइडर पार कर ट्रेलर टिप्पर से टकराया; हाईवे पर 1 घंटे लगा लंबा जाम
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर | PTN News
- 📰:-जालंधर-लुधियाना हाईवे पर स्थित ईस्टवुड विलेज के नजदीक सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रेलर और टिप्पर के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- जानकारी के अनुसार, लुधियाना की ओर से आ रहे ट्रेलर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहे टिप्पर से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
- हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फगवाड़ा थाने के पुलिस कर्मचारी मक्खन सिंह ने बताया कि एक घायल की टांग टूट गई है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वे फिलहाल अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं हैं।
- हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












