गौमांस होने का आरोप लगाकर परिवार को धमकाया, हथियार दिखाकर नकदी वसूलने का केस दर्ज
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-जालंधर के बस्ती दानिशमंदा इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने खुद को हिंदू नेता बताने वाले धर्मेंद्र मिश्रा सहित चार लोगों और तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धर्मेंद्र मिश्रा सहित नाम शजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अज्ञात लोगों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोप है कि आरोपित मिलाद के कार्यक्रम के दौरान महिला के घर पहुंचे और वहां रखे मरे हुए भैंस के मांस को गौमांस बताकर परिवार को धमकाने लगे।
- शिकायतकर्ता रूबीना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 7 जून को उनके घर मिलात का कार्यक्रम था, जिसके लिए उसका भाई बूटा मंडी से करीब 30 किलो मरे हुए भैंस का मांस लेकर आया था। सुबह जब परिवार भोजन तैयार कर रहा था, तभी धर्मेंद्र मिश्रा, कुंदन श्रीवास्तव, सर्वण झा, जितेंद्र झा और कुछ अन्य लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनानी शुरू कर दी और गौमांस रखने का आरोप लगाकर परिवार के सदस्यों से मारपीट की।
- महिला ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र मिश्रा ने उसके साथ अभद्रता की और पिस्तौल दिखा कर दिखाकर पूरे परिवार को डराया। इसके बाद कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की गई। परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर 60 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही गई। शिकायत के अनुसार, 30 हजार रुपये नकद और 30 हजार रुपये एटीएम से निकलवाकर आरोपियों को दिए गए।
- पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद धर्मेंद्र मिश्रा समेत चार नामजद और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनको गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











