Home » जनरल » लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन किया जाए : डिप्टी कमिश्नर

लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन किया जाए : डिप्टी कमिश्नर

हीट वेव से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील

कहा, दोपहर के समय बेवजह बाहर न निकला जाए

स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 18 से 24 मई तक ‘हीट वेव’ (लू) चलने के मद्देनजर

जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया 

(फोटो डीपीआरओ के माध्यम से)

लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विशेष एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिला निवासी सावधानियां अपनाकर ही हीट वेव से बचाव कर सकते हैं।

श्री वालिया ने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं, इसलिए लोगों को दोपहर के समय बेवजह बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोपहर के समय बाहर निकलना बहुत जरूरी हो, तो सिर को ढककर रखा जाए और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए छतरी, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का इस्तेमाल किया जाए और नंगे पैर धूप में न जाएं। उन्होंने कहा कि जो लोग धूप में काम करते हैं, वे शरीर का तापमान सही बनाए रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद छांव में आराम करें या सिर पर गीला तौलिया या कपड़ा जरूर रखें।

श्री वालिया ने कहा कि हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन किया जाए। मौसमी फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खरबूजा, अंगूर, खीरा, टमाटर, लौकी और तोरी का अधिक सेवन किया जाए, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

उन्होंने कहा कि ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से होने वाली बीमारियों के तुरंत इलाज के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस और जरूरी दवाइयों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल