Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » लेडी डॉक्टर की सुसाइड या कुछ और? क्वार्टर में फंदे से मिली लाश…क्या है पूरा मामला, जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

लेडी डॉक्टर की सुसाइड या कुछ और? क्वार्टर में फंदे से मिली लाश…क्या है पूरा मामला, जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

3 साल पहले हुई थी शादी, पति भी सरकारी डॉक्टर; मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी

 

📍 फतेहगढ़ साहिब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में डॉक्टर रिया (35) का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 
  • डॉक्टर रिया मूल रूप से बठिंडा की रहने वाली थीं और करीब तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके पति भी मंडी गोबिंदगढ़ में सरकारी डॉक्टर हैं। ड्यूटी के चलते वह फतेहगढ़ साहिब में अस्पताल के क्वार्टर में अकेली रह रही थीं।
  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
  • पुलिस को शनिवार दोपहर घटना की जानकारी मिली, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुसाइड शुक्रवार रात हुआ या शनिवार सुबह। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही समय और कारण का खुलासा हो सकेगा।
  • थाना फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि डॉक्टर के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल