शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें व्यापारी को पुलिस बुलानी पड़ी। जानकारी के अनुसार नामदेव चौक के पास इलेक्ट्रिकल व्यापारी भरत काकड़िया जिनकी फगवाड़ा गेट में इलेक्ट्रिकल्स की दुकान हैं वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से स्टेडियम खेलने के लिए जा रहे थे।रास्ते में उनकी गाड़ी की हवा निकल गई। जब वह पास के पेट्रोल पंप पर हवा बनवाने के लिए आदमी ढूंढने गए तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। व्यापारी ने खुद स्टेफनी बदलनी चाही । जब वह गाड़ी में से स्टेफनी बदलने के लिए जैक निकालने गए तब पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने पलक झपकते ही उनका बैग चुरा लिया और फरार हो गए जिस व्यापारी खुद भी दंग रह गए। व्यापारी भरत ने बताया कि बैग में कैश, सोने की अंगूठियां, दुकान के बिल और चैन थी।

जानकारी देते इलेक्ट्रिकल व्यापारी भरत ककड़िया एवं पीड़ित व्यापारी के बयान दर्ज करते एएसआई हीरा लाल
(फोटो इंटरनेट के माध्यम से)
सीएम मान के निवास के पास वापरी घटना
फगवाड़ा गेट के सभी इलेक्ट्रिकल व्यापारी, कपड़ा व्यापारी एवं सहदेव मार्केट के सभी व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए । इलेक्ट्रिकल व्यापारी ने घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी जिसकी जांच के लिए एएसआई हीरालाल मौके पर पहुंचे। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना सीएम भगवंत मान के निवास के पास वापरी है।
*लुटेरों ने पहले की थी रेकी*
व्यापारी भरत ने बताया कि लुटेरे दुकान से ही उनका पीछा करना शुरू हो गए थे। वह उनकी सोची समझी साजिश थी। लुटेरों ने उनकी गाड़ी खराब होने का मौका पाकर बैक चुराकर भाग जाने में कामयाब रहे।
*एएसआई ने कहा व्यापारी की लापरवाही पर लुटेरों को गिरफ्तार करेंगे*
एएसआई हीरा लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने व्यापारी के बयान दर्ज कर लिए । उनका कहना था कि यह घटना व्यापारी की लापरवाही से हुई है पर लुटेरों को गिरफ्तार करेंगे । एएसआई द्वारा व्यापारी की बात को लेकर बाकी इलेक्ट्रिकल व्यापारियों ने काफी गुस्सा जताया।
*एमएलए अरोड़ा ने व्यापारी से की बात*
एमएलए रमन अरोड़ा ने पीड़ित व्यापारी भरत से घटना को लेकर बातचीत की। व्यापारी का कहना था कि वोट भी व्यापारी ही डालते हैं और घटना भी व्यापारियों के साथ ही हो रही है। एमएलए अरोड़ा ने एएसआई को जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











