Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » क्या बंद गेट और ग्रिल बने मौत का कारण? क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

क्या बंद गेट और ग्रिल बने मौत का कारण? क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

विवेक विहार हादसे में कई शव सीढ़ियों पर मिले, 10-15 लोगों को खिड़की-बालकनी से बचाया गया; ऐसी ब्लास्ट की आशंका

📍 नई दिल्ली

✍🏻 सत्यम,, रिपोर्टर, पीटीएन

  • 📰:-दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। यह हादसा ब्लॉक-बी स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग में हुआ, जिसमें कुल 8 फ्लैट बताए जा रहे हैं।
  • दमकल विभाग को सुबह करीब 3:47 बजे आग की सूचना मिली, जिसके बाद 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग तेजी से 5-6 फ्लैट्स में फैल गई। राहत-बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला गया, जिनमें से दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, अलग-अलग मंजिलों से शव बरामद हुए हैं—पहली मंजिल से 1, दूसरी से 5 और तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर 3 शव मिले। खास बात यह रही कि सीढ़ियों का मुख्य गेट बंद था, जिससे लोगों के फंसने की आशंका जताई जा रही है। कुछ शव बुरी तरह जलकर कंकाल जैसी हालत में मिले।
  • दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत के पिछले हिस्से से शुरू हुई थी, जहां से निकलना ज्यादा मुश्किल था। खिड़कियों पर लगी सेफ्टी ग्रिल्स ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावित किया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर ऐसी ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है।
  • मृतकों में ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जबकि एक शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल