Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में मौसम ने ली अचानक करवट: आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल 📢

जालंधर में मौसम ने ली अचानक करवट: आंधी के बाद झमाझम बारिश, कई इलाकों में बिजली गुल 📢

सुबह 5:30 बजे बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश; निचले इलाकों में जलभराव, विजिबिलिटी घटी, जनजीवन प्रभावित

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-रविवार तड़के जालंधर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब साढ़े 5 बजे धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद कुछ ही देर में आसमान घने बादलों से ढक गया। करीब 6 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर तेज बारिश में बदल गई।
  • तेज हवाओं और खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। शहर के कई हिस्सों में एहतियातन और तकनीकी कारणों से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। कुछ इलाकों में करीब 2 घंटे बाद सप्लाई बहाल हुई।
  • बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी, लेकिन इसके साथ परेशानियां भी बढ़ीं। दमोऱिया पुल, रेलवे रोड समेत कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिरने की भी खबर है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 *आगे कैसा रहेगा मौसम?* 

  • मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी हवाओं में बने दबाव के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है।, जिसका असर आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। 8 मई तक पंजाब, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलता रहेगा। 4 और 5 मई को बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 मई को येलो अलर्ट है। 7 और 8 मई को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल