सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर में कूड़ा ढोने वाले कर्मी ने अपने टिप्पर से पैदल जा रहे कुचल दिया, जिसमें मौके पर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिंटू लल्ली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कूड़ा डंप में डाल कर टिप्पर लेकर आ रहे कर्मी ने सामने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टिप्पर के कुचले जाने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद टिप्पर लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
*मिंटू मल्ली का इलाके में लोगों से था अच्छा संबंध, हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा*

फोटो इंटरनेट के माध्यम से:जानकारी देता हुआ राहगीर
मृतक बुजुर्ग मिंटू के उनके इलाके के लोगों से अच्छे संबंध थे। हादसे के बाद लोगों में गुस्सा और रोष देखने को मिला। लोगों का कहना था कि वह एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है*
बुजुर्ग मिंटू की मौत के बाद उनके पूरे इलाके में मातम छा गया। जब परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। मिंटू की डंप रोड पर कई दुकानें भी थी। आसपास के दुकानदारों से भी उनकी अच्छी बातचीत थी।
*मौके पर पहुंचे एसीपी, कहा जल्द गिरफ्तारी कर जांच की जाएगी*
सूचना मिलने ही एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया और थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जैइंदर पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी आतिश भाटिया का कहना था कि पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उनका कहना था कि आसपास के राहगीरों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बयानों के आधार पर जांच जारी है। और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर सख़्त करवाई की जाएगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











