Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में सरेआम हुई गुंडागर्दी; जानिए पूरा मामला,सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में सरेआम हुई गुंडागर्दी; जानिए पूरा मामला,सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित इमिग्रेशन दफ्तर में सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दफ्तर में युवक पहुंचा जहां युवक का दफ्तर के कर्मियों से हाथापाई हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिख नौजवान दफ्तर में आता है और कर्मी से हाथापाई करने लग जाता है। जिसके बाद स्टाफ के कर्मियों द्वारा उन्हें अलग करने कि कोशिश की गई। हाथापाई के दौरान दूसरी ओर युवक ने किसी चीज से हाथापाई करने वाले युवक पर हमला कर दिया जिससे युवक के सिर से खून निकलना शुरू हो गया। सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई वीडियो

घटना की सारी आवाजें सुनाई दी जा रही हैं। जिसमें मनिंदर का नाम लेकर नौजवान द्वारा हमला करने को लेकर सिख नौजवान आरोप लगा रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान सिर से खून निकलने पर हैरान रह गया। वहीं सिख नौजवान के साथी ने उसे छोड़ने के लिए कहा और कर्मियों द्वारा दफ्तर का दरवाजा बंद करने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई और कर्मियों को सिख नौजवान ने पर्चा दर्ज करवाने के लिए कहा। वहीं कर्मियों द्वारा कहा गया वह पर्चा दर्ज करवा लें। 

 *उक्त युवकों में है पुरानी रंजिश* 

बताया जा रहा है कि ग्रीन कमीज पहने नौजवान के साथ सिख नौजवान का पहले भी विवाद हो चुका है। इस दौरान वीडियो में तीसरे व्यक्ति द्वारा उस पर हमला करने के सिख नौजवान ने आरोप लगाए है। 

 *पुलिस को दी शिकायत* 

 मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी गई । पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 *सरेआम गुंडागर्दी को लेकर उठे प्रशासन पर सवाल* 

 इमीग्रेशन दफ्तर में हुई इस सरेआम गुंडागर्दी को लेकर प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। जालंधर में इस समय कानून की पूरी तरह से धज्जियां उड़ चुकी है जहां सरेआम कानून का मजाक बनाया जा रहा है। इस मामले के बाद अब पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं कि ऐसी सरेआम गुंडागर्दी को रोकने के लिए प्रशासन क्या सख्त कदम उठाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल