Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » युवक को महंगे पड़ गए हजारों रुपए के गोलगप्पे, जानिए कैसे; सिर्फ पीटीएन पर 📢

युवक को महंगे पड़ गए हजारों रुपए के गोलगप्पे, जानिए कैसे; सिर्फ पीटीएन पर  📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-जालंधर के बस्ती दानिश मंदा इलाके में अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। परिवार के साथ गोलगप्पे खाने आए युवक का चोर चालाकी से जब में से फोन निकाल कर रफू चक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ बस्ती दानिश मंदा इलाके में अपने परिवार के साथ गोलगप्पे खाने आया था। जब वह डिजिटल पेमेंट के जरिए फोन से भुगतान करने के लिए उसने 2 मिनट का समय लिया तो पीछे से आए कुछ अज्ञात युवकों ने चालाकी से उसका फोन निकाल लिया। युवक को शक तो हो गया था पर जब तक वह पीछे मुड़ा तो अज्ञात फरार हो चुके थे।

*पीड़ित का शक, वहां पर मौजूद संदिग्ध की मिलीभगत ; मीडिया के सामने आने से घबरा रहे*

पीड़ित युवक का कहना था कि वहां पर मौजूद संदिग्ध युवक की मिली भगत होने का शक है। वह युवक पहले उन्हें नहीं जानने का दावा कर रहा था पर उसके मोबाइल फोन में उन अज्ञात युवकों के मोबाइल नंबर है। उनका पूरा परिवार मीडिया के सामने आने से घबरा रहा है।

 *शोर मचने पर भागी संदिग्ध की पत्नी*

जब घटनास्थल पर पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया तब वहां पर मौजूद संदिग्ध की पत्नी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर वहां से तुरंत निकल गई ‌। पीड़ित का कहना था कि यह कोई बड़ा गिरोह है जो कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में लूट खो कि वारदातों को अंजाम देते हैं । उनकी इस वारदात से लोगों में भारी गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित का कहना था कि उनकी कोई किसी से पुरानी रंजिश नहीं है , उन्हें बस उनका मोबाइल वापस चाहिए। 

 *पुलिस ने किए बयान दर्ज*

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस पार्टी का कहना था कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे कि बनती कार्रवाई की जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल