______________
*मेष*
*शुभ अंक: 3
*शुभ रंग: अनाबी,बादामी
यह पूरा सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से भाग्यशाली रहेगा। व्यापारिक धरातल पर सोमवार से लेकर वीरवार तक अच्छे दिन हैं। कोई भी काम आप शुरू कर सकते हैं। सोमवार से वीरवार तक सभी दिन अच्छे हैं आप कोई भी काम शुरू कर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार गुरु पर्वत थोड़ा सा धीमा हो जाएगा। रविवार को भी आप किसी भी तरह का नया कार्य शुरू कर सकते हैं। यह पूरा सप्ताह नई योजनाएं बनाने के लिए आपके लिए शुभ रहेगा। आप खुश हो सकते हैं कि यह पूरा सप्ताह सिर्फ आपके लिए है।
*वृष*
*शुभ अंक: 4
*शुभ रंग: पीला
सोमवार का दिन किसी धर्म स्थान का स्मरण करके शुरू कीजिए। मंगलवार और बुधवार व्यापार के लिए अच्छे हैं। यात्रा से संकोच करें। मित्र बंधुओ से अच्छे संपर्क बनेंगे। बुधवार और शुक्रवार भाग्यशाली दिन हैं। आप कोई भी काम कर सकते हैं। शनिवार को भी आप किसी धर्म स्थल का स्मरण अवश्य करें।
*मिथुन*
*शुभ अंक: 7
*शुभ रंग: गुलाबी
इस पूरे सप्ताह आपको रिश्तेदारी में अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार के लिए आप कोई भी कार्य चुन सकते हैं धर्म कर्म के कार्यों में भी आपको अच्छा फल मिलेगा। आपके परिवार में सर्व मंगल की स्थिति है। अपने लिए और अपने परिवार के लिए आप शुभकामनाएं मांग सकते हैं। बुधवार शुक्रवार और रविवार को आप किसी भी कार्य को करने के लिए दुआ मांग सकते हैं।
*कर्क*
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नीला
इस सप्ताह आप यात्रा न करें तो अच्छा है। आपके ग्रह आपके परिवार के लिए तो अनुकूल हैं लेकिन आप थोड़ा सा संकोच करें। बुधवार, वीरवार और शनिवार किसी धर्म स्थल पर जाकर भगवान की मूर्ति को नमन करें। इतवार को आप यात्रा के लिए विचार कर सकते हैं। यह पूरा सप्ताह आपको धन के धरातल पर भी अच्छा सिद्ध हो सकता है।
*सिंह*
*शुभ अंक: 6
*शुभ रंग: सफेद
यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपकी पढ़ाई के लिए बहुत शुभ है। अगर आप शिक्षक हैं तो भी इस पूरे सप्ताह आप नए-नए विचारों पर मंथन कर सकते हैं। अपने शिष्यों को अच्छे विचार प्रदान करें। आपके लिए बहुत जल्दी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शनिवार और रविवार को यात्रा से संकोच करें।
*कन्या*
*शुभ अंक: 5
*शुभ रंग: हरा
यह सप्ताह आपके लिए मिली जुली सूचनाओं को लेकर आएगा। आपकी राशि का गुरु आपके लिए शुभ सूचना लेकर आने वाला है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार आप कोई भी नई योजना बना सकते हैं। इतवार भी आपके लिए भाग्यशाली दिन सिद्ध होगा। रिश्तेदारी में कोई नया सहयोग बनाने से संकोच करें। यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी हो सकती है।
*तुला*
*शुभ अंक: 1
*शुभ रंग: फिरोजी
तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह सभी लक्षण शुभ हैं। किंतु वहां चलते समय सावधानी के साथ चलें दुर्घटना का खतरा हो सकता है। लेकिन चिंता वाली कोई बात नहीं। पूरा सप्ताह आपको धार्मिक कार्यों से जोड़े रखेगा। रविवार को किसी नई योजना पर विचार करें तो शुभ फल मिलेगा।
*वृश्चिक*
*शुभ अंक: 9
*शुभ रंग: सलेटी
पुराने मित्रों और संबंधियों से लाभ की संभावना बनेगी। शिक्षा और धर्म के कार्यों में भी आपकी रूचि बनी रहेगी। व्यापार के धरातल पर किसी नए कार्य से संकोच करें। धन और पूंजी के मामले में सोमवार और शनिवार विचार ना करें। रविवार को किसी भी योजना पर आप विचार कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बनेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा।
*धनु*
*शुभ अंक: 8
*शुभ रंग: नारंगी
आपके जीवन में नए संपर्क बनेंगे। यदि आप पुरुष। हैं तो आपको महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा यदि आप नारी हैं तो पुरुष सदस्य आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार बहुत शुभ दिन है। किसी भी कार्य को आप शुरू कर सकते हैं। इन दोनों दोनों में यात्रा आपके लिए बहुत शुभ रहेगी। रविवार को मनोरंजन के लिए बड़ा अच्छा देना है।
*मकर*
*शुभ अंक: 6
*शुभ रंग: लाल और अनाबी
पेशेवर और व्यापार के धरातल पर आप पूरा सप्ताह विचार कर सकते हैं। धन लाभ की संभावना बनेगी। यात्रा के लिए आप कोई भी कार्यक्रम बना सकते हैं। बुधवार और शनिवार आपका गुरु एवं शुक्र बलवान बने रहेंगे। आपको किसी भी कार्य से हानि होने की संभावना नहीं है। मनोरंजन के लिए आप कोई भी योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आपको प्रकृति का पूरा सहयोग मिलेगा।
*कुम्भ*
*शुभ अंक: 3
*शुभ रंग: सलेटी
दिलचस्प और अच्छे लोग आपकी जिंदगी में आएंगे लेकिन रिश्तेदारों के धरातल पर आपको नुकसान होने की संभावना है। कोई अपना ही आपकी योजनाओं को ध्वस्त कर सकता है। धर्म के कार्यों में आप सफल होंगे। व्यापार के धरातल पर भी आपकी कामयाबी का मार्ग प्रशस्त होगा। तथापि अपने संबंधियों से विवाद करने से बचें। कुम्भ राशि के लिए बुधवार शुक्रवार और रविवार बड़े शुभ दिन होते हैं।
*मीन*
*शुभ अंक: 5
*शुभ रंग: भूरा, केसरी
पारिवारिक धरातल पर सुखद समाचार मिलेंगे लेकिन यात्रा करना इस सप्ताह आपके लिए किसी भी चरण पर शुभ नहीं है। कोई बुरा समाचार मिल सकता है। व्यापार के धरातल पर भी कोई नया फैसला ना लें। यदि आप महिला हैं तो समझिए कि आपको नए कार्यों की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। आप कुछ भी सोच लें, आपकी इच्छा पूर्ण होगी। पति-पत्नी के बीच अच्छे संपर्क बनाने की कोशिश करें।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











