Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह मंगलवार को 📢

भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह मंगलवार को 📢

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान करेंगे ‘मुख्यमंत्री माएं-धियां सत्कार योजना’ की शुरुआत

चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने लिया तैयारियों का जायजा

📍 आदमपुर/जालंधर, 13 अप्रैल

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने पंजाब सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2026 को आदमपुर के राजा रॉयल पैलेस, गांव उद्देशियां में भारत के संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

इस मौके जानकारी देते हुए श्री टीनू ने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा ‘मुख्यमंत्री माएं-धियां सत्कार योजना’ की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों के बैठने, पीने के लिए साफ पानी, भोजन, समारोह स्थल के आसपास साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, आवागमन और वाहनों की पार्किंग के उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की सोच पर चलते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा पर चलते हुए मौजूदा सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल