Home » अंक गणित » जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल पीटीएन के कार्यालय से प्रत्येक सोमवार 📢

जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल पीटीएन के कार्यालय से प्रत्येक सोमवार 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

पीटीएन के ज़रिए अपना राशि फल जानने वालों के लिए खुशखबरी

 

पहले आप हर रोज़ अपना एक ही दिन का राशि फल पढ़ते रहे हैं। वो भी सिर्फ एक ही राशि का।

भविष्य में आप पूरे एक सप्ताह का राशि फल जान सकेंगे यानि सभी 12 राशि वाले लोग अगले पूरा सप्ताह यानि सोमवार से लेकर रविवार तक का राशिफल एक ही दिन यानि सोमवार सवेरे ही जान सकेंगे। 

 

                   *मेष

*शुभ अंक: 3

*शुभ रंग: अनाबी,बादामी

 

पूरे सप्ताह धन का लेन-देन न करें तो अच्छा रहेगा। सोम-मंगलवार अच्छे दिन है।

बुधवार और वीरवार भी भाग्यशाली रहेंगे।

शुक्रवार को अपने कामों से अपना भाग्य बनाए। शनिवार आपके लिए भाग्यशाली दिन है। इसका जितना लाभ लें उतना अच्छा है। आपकी भाग्य-रेखा आपके साथ साथ चल रही है।

 

                   *वृष*

*शुभ अंक: 4

*शुभ रंग: पीला 

 

 अगला पूरा सप्ताह आपके लिए गुलाबी रंग लेकर आ रहा है। 

कोई भी कार्य शुभारम्भ कर सकते हैं।

सोमवार और मंगलवार को कोई नया काम शुरू न करें। 

बुधवार को बिगड़े काम बनने लगेंगे। 

वीरवार और शुक्रवार यात्रा करने के लिए शुभ दिन हैं।

शनिवार को भाग्य के द्वार खुलेंगे।

रविवार भी भाग्यशाली दिन है। 

 

                *मिथुन*

*शुभ अंक: 7

*शुभ रंग: गुलाबी

 

सोमवार और मंगलवार को किसी भी काम को शुरू कर सकते हैं। 

बुधवार और वीरवार थोड़ा संकोच करें। 

परिवार में तनाव को कम करने का प्रयास करें।  

शुक्रवार और शनिवार को कोई नई योजना न बनाएं।

 

आपके लिए रविवार का दिन गुलाबी रंगत लेकर आएगा। 

 

               *कर्क*

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नीला

 

सोमवार और मंगलवार किसी भी काम को करने के लिए शुभ दिन हैं। 

बुधवार से लेकर शुक्रवार को आपके ग्रह अच्छे बने रहेंगे।

शनिवार और रविवार को पाठ पूजा करें। आपको सभी कामों में शुभ फल मिलेगा

 

                 *सिंह*

*शुभ अंक: 6 

*शुभ रंग: सफेद

 

धार्मिक कार्यों के लिए पूरा सप्ताह अच्छा बना रहेगा। 

घर में शांति और सुख का माहौल बनेगा। 

वीरवार को खरीदारी कर सकते हैं। 

शुक्रवार और शनिवार यात्रा के लिए शुभ रहेंगे। आप जो भी काम करना चाहें, पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। 

 

 

              *कन्या*

*शुभ अंक: 5

*शुभ रंग: हरा 

 

इस राशि वाले लोगों को प्यार मोहब्बत बनाए रखना चाहिए। 

सोमवार और मंगलवार पूजा पाठ जरूर करें। 

 

बुधवार और वीरवार आपके लिए शुभ दिन नहीं हैं किंतु शेष दिनों में आप जो भी करेंगे, आपके लिए शुभ फलदायी होगा। 

यात्रा से संकोच करें। यात्रा आरंभ न करें। शुक्रवार से लेकर रविवार तक के दिनों को शांति से गुजर जाने दें। 

 

              *तुला*

*शुभ अंक: 1

*शुभ रंग: फिरोजी 

 

 यात्रा करने से संकोच करें

सोमवार और मंगलवार भले दिन हैं।

बुधवार और वीरवार के दिन आपके लिए भाग्यशाली होंगे। शुक्रवार को आपके ग्रेह आपकी इच्छा के अनुकूल चलेंगे। घर में बड़े लोगों की सेवा का मन बनाएं। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। 

रविवार का दिन आपके लिए अतिरिक्त भाग्यशाली होगा।  

 

            *वृश्चिक*

*शुभ अंक: 9

*शुभ रंग: सलेटी

 

 आपके लिए यह पूरा सप्ताह भाग्यशाली होने की संभावना है। 

 कुछ भी कर ले, आपको सदैव शुभ फल मिलेगा। 

शत्रु पक्ष भी कमजोर बना रहेगा। 

सामाजिक कार्य अवश्य बनेंगे। 

सभी ओर से पूरा सप्ताह आपको प्यार मिलेगा। 

रविवार को कोई भी योजना शुरू करें वह पूर्ण होगी। 

 

                *धनु*

*शुभ अंक: 8 

*शुभ रंग: नारंगी 

 

मंगलवार, वीरवार और शनिवार शुभ दिन सिद्ध नहीं होंगे। 

शुक्रवार को किसी भूखे को खाना खिलाएं। 

 किसी धर्म स्थल के आगे नमन करें। 

शनिवार और रविवार को बिगड़े कार्य सम्पन्न होंगे। 

 

            मकर

*शुभ अंक: 6

*शुभ रंग: लाल और अनाबी

 

बिगड़े कामों को संवारने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम जरूर बनेंगे। 

मित्र दोस्त सहायक सिद्ध होंगे। 

शुक्रवार माता रानी का दिन होता है। माता रानी को दिल से नमन करें। 

रविवार को बनी योजनाएं साकार होंगी। 

 

               *कुम्भ*

*शुभ अंक: 3

*शुभ रंग: सलेटी

 

 पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी होगा। 

हर रोज़ सवेरे उठते ही अपनी हथेली पर आंखें टिकाएं। 

बुधवार और वीरवार आपके लिए बड़े खास दिन हैं। कोई भी काम कर सकते हैं किंतु लम्बी यात्रा का कार्यकम न बनाएं। 

आपकी भाग्यरेखा गुरु पर्वत को छूती है। क्रोध करने से बचें।

 

               *मीन*

*शुभ अंक: 5 

*शुभ रंग: भूरा, केसरी 

 

 कोई भी योजना बना लें, शुभ फलदायी होगी।

यात्रा के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा है। कभी कभी आंखें बंद करके अपने इष्ट देव का ध्यान अवश्य किया करें। भले दिन आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। सच मानिए, आप बहुत भाग्यशाली हैं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल