शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के एपीजे कॉलेज के पास
पुलिस के चालान काटने पर हंगामा हो गया। पीड़ित टैक्सी में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था जहां पुलिस ने सी बेल्ट न होने के कारण उन्हें रोक लिया और उनका चालान काट दिया, करीब 1 घंटे तक पुलिस ने उन्हें रोके रखा, पीड़ित की पत्नी गर्भवती थी और दर्द से कराह रही थी पीड़ित पति ने पुलिस वालों के आगे हाथ भी जोड़े पर पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा, पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट्स तक भी दिखाई पर पुलिस वालों ने उन पर दया ना दिखाई।
*पीड़ित का आरोप, पुलिसवालों ने शराब पी रखी थी*
जानकारी देते हुए पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट गर्भवती है और उसे जल्दी से इलाज की जरूरत थी, पर पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने बताया की पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। पीड़ित पुलिस वालों से अपील करता रहा पर पुलिस वालों ने उनकी एक नहीं सुनी।
*वीडियो बनाने पर वहां से भागे पुलिस वाले*
जब पीड़ित ने वीडियो बनानी शुरू कर दी तो पुलिस वाले यह देखकर अपनी एक्टिवा और चाबी छोड़कर वहां से भाग निकले। पीड़ित ने कहा कि पुलिस की इस हरकत की वजह से उनके होने वाले बच्चों की जान भी जा सकती थी।
*एसीपी ने कहा, मामले की जांच कर सख्त एक्शन लेंगे*
एसीपी का चार्ज संभाल रहे मनमोहन सिंह ने बताया कि उनके पास इस मामले की कोई जानकारी नहीं आई है, अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो तुरंत इसकी कार्रवाई की जाएगी और मामले में दोषी पाए गए तो किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




