Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » फन गेम्स और कुदरत के नजारों के बीच गुजरा नेशनल यूथ सर्विसेज की तरफ से पल्लनपुर में लगाए गए हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप का पहला दिन … 📢

फन गेम्स और कुदरत के नजारों के बीच गुजरा नेशनल यूथ सर्विसेज की तरफ से पल्लनपुर में लगाए गए हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप का पहला दिन … 📢

-यादगार पलों के साथ शानदार तरीके से समाप्त

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-नेशनल यूथ सर्विसेज की तरफ से पल्लनपुर में लगाए गए 5दिन के हाइकिंग और ट्रेकिंग कैंप का पहला दिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया। कैंप में आए सभी विद्यार्थियों का कैंप के इंस्ट्रक्टर जसपाल राणा ने सभी का स्वागत किया और उनका इंट्रोडक्शन लिया गया। जिसमें सभी ने अपने बारे में कुछ ना कुछ बताया। इंस्ट्रक्टर जसपाल के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर गुरमनदीप और प्रोफेसर सुखजिंदर ने उनका साथ दिया। उन्होंने बच्चों को इस कैंप के बारे में इंस्ट्रक्शंस दी और कुछ नियमों के बारे में बताया। प्रोफेसर्स और इंस्ट्रक्टर ने सभी विद्यार्थियों के साथ गेम्स खेली। उन्होंने कहा कि ट्रैकिंग कैंप कल से शुरू होगा। कल के दिन इस ट्रैकिंग कैंप में 5 से 6 किलोमीटर की ट्रेकिंग होगी‌।इस कैंप में कुल 50 विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया। इंस्ट्रक्टर जसपाल राणा ने बताया कि उनको कैंप में इंस्ट्रक्ट करते हुए करीब 9 साल हो चुके हैं ‌। उनका पंजाब में यह पहला कैंप है। इससे पहले वह कई और जगह पर कैंप लगा चुके हैं। इससे पहले वह हिमाचल में कैंपो में इंस्ट्रक्ट करते थे। इस कैंप में विद्यार्थियों ने पहले दिन खूब मजा किया। प्रोफेसरों ने भी उनके साथ खूब गेम्स खेलीं।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल