Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब सरकार ने राज्य में क्रांतिकारी बदलाव किए : मोहिंदर भगत 📢

पंजाब सरकार ने राज्य में क्रांतिकारी बदलाव किए : मोहिंदर भगत 📢

कैबिनेट मंत्री ‘शानदार चार साल भगवंत मान के साथ’ अभियान के तहत लोगों से हुए रू-ब-रू

पंजाब सरकार की चार साल की शानदार उपलब्धियों से कराया अवगत

📍जालंधर, 2 अप्रैल : 📰:-पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान के साथ’ अभियान के तहत आज यहां वार्ड नंबर 60, बस्ती बावा खेल में लोगों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए सभी वादे पूरे कर यह साबित कर दिया है कि उसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी प्रयास और कल्याणकारी योजनाएं राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलैस इलाज, तथा 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं देकर बड़ी राहत पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी स्कूलों का कायाकल्प, खेल ढांचे को मजबूत करना, लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाना, 65,000 सरकारी नौकरियां देना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना जैसे कई जनहित के काम किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार ने ‘मां-धियां सत्कार योजना’ लागू की है, जिसके तहत एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ भी पंजाब सरकार ने निर्णायक लड़ाई छेड़ी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल