Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » डिप्टी कमिश्नर ने वोटरों से बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही वेरिफिकेशन में सहयोग देने की अपील 📢

डिप्टी कमिश्नर ने वोटरों से बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही वेरिफिकेशन में सहयोग देने की अपील 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

प्री-एस.आई.आर गतिविधियां

📰:-जालंधर, 2 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में प्री-एस.आई.आर गतिविधियों के तहत बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर की जा रही वेरिफिकेशन में मतदाताओं से बी.एल.ओ. का सहयोग करने की अपील की है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अप्रैल माह में शुरू होने की संभावना है। इसलिए एस.आई.आर. की प्री-गतिविधियों का काम चल रहा है, जिसमें मौजूदा मतदाता सूची के मतदाताओं का मिलान/मैपिंग 2003 की मतदाता सूची के साथ किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि इस काम के लिए विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा अपने बूथों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे है और घर-घर जाकर 2003 की मतदाता सूची का मिलान/मैपिंग करने के लिए वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

 

डा. अग्रवाल ने समस्त मतदाताओं से भारत चुनाव आयोग के इस अहम कार्य में अपना सहयोग देने और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान बी.एल.ओ. को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जाते तो मतदाता सूची से नाम काटा जा सकता है। इसलिए मौजूदा मतदाता सूची में अपने नाम की 2003 की मतदाता सूची के साथ मैपिंग करवाना सुनिश्चित बनाया जाए।

 

उन्होंने कहा कि मतदाता अपनी 2003 की मतदाता सूची की डिटेल भारत चुनाव आयोग की वेबसाइट (ECINET) https://voters.eci.gov.in/ अथवा मुख्य चुनाव कार्यालय की वेबसाइट https://elections.punjab.gov.in/Election/Public/SearchEroll2003 पर सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता अधिक जानकारी/सुझाव/शिकायत के बारे में वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल भी कर सकते है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल