Home » स्पोर्ट्स » लखनऊ में मचा दिल्ली का रोर, 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत 📢

लखनऊ में मचा दिल्ली का रोर, 6 विकेट से दर्ज की शानदार जीत 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से पराजित किया। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि दिल्ली यह मैच हार जाएगा पर इंपैक्ट प्लेयर समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्पब्ब्स कि शानदार पारियों के दम पर दिल्ली ने यह मैच अपने नाम कर लिया।

*-लखनऊ की खराब पारी*

कप्तान पंत ने भी किया निराश

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम कुछ खास ना कर सकी। लखनऊ के सभी बल्लेबाजों में कोई भी 10 और 20 के आंकड़ों से ऊपर ना जा सका यहां तक की कप्तान ऋषभ पंत अभी कुछ खास ना कर सके। केवल बल्लेबाज एडन मार्क्रम ही 30 का आंकड़ा छू पाए। लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ 141 रन,10 विकेट के नुकसान पर बनाए। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लूंगी एनगीडी़ और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट, कुलदीप ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया।

*दिल्ली की शुरुआत कमजोर पर अंत धुआंधार*

टारगेट चेज़ करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत बहुत ही ज्यादा कमज़ोर रही। बल्लेबाज जल्दी ही पविलियन की ओर वापस जा रहे थे तभी इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिज़वी ने मैच में जान डाल दी। उनका साथ बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया। दोनों बल्लेबाजों की बताओ ना दिल्ली ने मैच को आखिर में शानदार तरीके से खत्म किया ओर 6 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। समीर रिजवी को अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल