Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के पी.सी.एस. अधिकारी आदित्य गुप्ता द्वारा जूरिस्ट्स एंड सिविल सर्विसेज गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन 📢

जालंधर के पी.सी.एस. अधिकारी आदित्य गुप्ता द्वारा जूरिस्ट्स एंड सिविल सर्विसेज गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

एस.डी.एम. शाहकोट ने सी.जी.ए. द्वारा करवाए गए प्रतिष्ठित नॉर्थ इंडिया लेवल मुकाबले में ओवरऑल खिताब जीता

📰:-जालंधर, 2 अप्रैल : पी.सी.एस. अधिकारी आदित्य गुप्ता, जो वर्तमान में उपमंडल मैजिस्ट्रेट शाहकोट और कमिश्नर जालंधर डिवीजन के स्टाफ ऑफिसर के तौर पर तैनात है, ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित जूरिस्ट्स एंड सिविल सर्विसेज गोल्फ टूर्नामेंट में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर जालंधर का नाम रोशन किया है।

 

इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ सहित उत्तरी भारत के राज्यों के 90 से अधिक सिविल और न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। श्री गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर जीत हासिल की। उन्होंने सबसे बेहतरीन कुल स्कोर के साथ यह खिताब अपने नाम किया।

 

उन्होंने हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री अशीम कुमार घोष से विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। राज्यपाल ने समारोह की अध्यक्षता भी की।

 

इस उपलब्धि के बाद आज एस.डी.एम. आदित्य गुप्ता ने डिवीजनल कमिश्नर जालंधर श्री रामवीर, आई.ए.एस. और डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल, आई.ए.एस. से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

 

एस.डी.एम. शाहकोट की सफलता की सराहना करते हुए अधिकारियों ने दैनिक जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए किसी न किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि अवश्य अपनानी चाहिए।

 

श्री आदित्य गुप्ता पिछले 15 साल से इंडियन नैशनल गोल्फ टूर में खेल रहे है। वर्तमान में उनका नाम इंडियन गोल्फ यूनियन द्वारा जारी राष्ट्रीय एमेच्योर खिलाड़ियों की मैरिट लिस्ट में शामिल है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल